
बेंगलुरु के 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
शुक्रवार को बेंगलुरु में क़रीब एक साथ 44 स्कूलों को गुमनाम ईमेल के ज़रिये स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे छात्रों और स्कूल अधिकारियों में दहशत फैल गई |अफरा-तफरी के माहौल में पुलिस सभी स्कूलों की तलाशी ले रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है। यह फर्जी कॉल जैसा लग रहा है, लेकिन पुलिस तलाश जारी रखे हुए है।बेंगलुरु के इन 44 स्कूलों में से एक स्कूल कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री DK Shiv Kumar के घर के बिलकुल सामने हैं
सबसे पहले ये धमकी भरे ईमेल ने सात स्कूलों को अपना निशाना बनाया और चिंता की बात ये है कि उसमें से एक स्कूल कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार के घर के बिलकुल सामने है। डीके शिव कुमार ने संवाददताओं से कहा है मैं TV देख रहा था और जैसे ही मुझे पता चला की मेरे घर के सामने वाले स्कूल को भी 1 धमकी भरा email मिला मैं तुरंत जाँच करने गया लेकिन अभी तक तो यह धमकी भरा कॉल ही लग रहा है लेकिन हमें इसे लेकर बहुत सतर्क रहना होगा क्योंकि कुछ ही समय बाद कई और स्कूलों में ईमेल के ज़रिए इसी तरह की धमकियां मिली हैं ।
बेंगलुरु ke 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत ही छात्रों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी क़दम उठाए । स्कूलों को तुरंत ख़ाली करवाया गया। छात्रों शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारियों को आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बहार निकाला गया। बच्चों के माता पिता और कर्मचारियों के घर वालों को सूचित किया गया सूत्रों का कहना है कि बच्चों के घर वाले ख़बर सुनते ही अपने बच्चों को लेने के लिए भागे जबकि सुरक्षा कर्मचारियों ने क्षेत्रों की सुरक्षित घेराबंदी कि हुई थी ।
https://x.com/CPBlr/status/1730462229789839587?s=20
ख़तरे की संभावना होते हुए बेंगलुरु के 44 स्कूलों की अच्छे से तलाशी ली गई और हर कोने की सावधानी से जाँच की गई और बोम डिटेक्टर इक्विपमेंट मंगवाए गए बेंगलुरु पुलिस ने ईमेल के सोर्स की पहचान करने और इस परेशान करने वाले घिनौने काम के पीछे के अपराधियों को पकड़ने के लिए जाँच शुरू की है।
इस संकेत के बावजूद कि बम की धमकी अफ़वाह हो सकती है लेकिन पुलिस और बॉम स्क्वाड बॉन्ड्स यूजर की मदद से सभी जगह तलाशी ले रही है। उन्होंने अभी तक किसी भी स्कूल में बम होने की पुष्टि नहीं की है।
बेंगलुरु पुलिस कमिशनर ने एक्सपर्ट पोस्ट में कहा है बेंगलुरु शहर के कुछ स्कूलों को बम से आज सुबह बम की धमकी का संकेत देने वाले ईमेल मिले हैं और सच्चाई का पता लगाने के लिए बम डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है । यह कॉल एक अफ़वाह लगती है फिर भी दोषियों का पता लगाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
कर्णाटक के मुख्यमंत्री सधवा राम्या ने पुलिस को मामले की जाँच करने का निर्देश दिया है सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं और बोला की माता पिता को घबराने की ज़रूरत नहीं है मैंने पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है उन्होंने कहा पुलिस विभाग से प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।
पिछले साल बेंगलुरु के कई निजी स्कूलों को इसी तरह की ईमेल धमकियां मिली थी | पिछले साल अप्रैल में लगभग 15 स्कूलों को इसी तरह बंद की धमकियां मिली थी जो बाद में अफ़वाह साबित हुई जुलाई 2022 में एक स्कूल को उसके ही दसवीं कक्षा के छात्र नए धमकी भरा ईमेल भेजा था परीक्षा स्थगित कराने के लिए छात्र ने अपने पिता के लैपटॉप से ईमेल किया था जनवरी में भी इसी तरह की धमकियों से स्कूल में दहशत फैल गई थी लेकिन वो सब शरारतें निकली थी ।